आगरा में पेड़ पर चढ़ा युवक दी आत्महत्या की धमकी वन विभाग में संविदा पर तैनात रहा युवक गुरुवार को कार्यालय के बाहर पेड़ पर चढ़ गया। उसे पिछले वर्ष नौकरी से निकाल दिया गया था। युवक ने पेड़ से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी। वन विभाग के कर्मचारी उसे समझाते हुए नीचे उतरने को कहते रहे, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।