पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में फिर से एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

बताया गया कि स्क्रेप का काम करने वाले युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है। सूरज के दो परिचितों ने वारदात को अंजाम दिया है।

उधर, घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद घटना की सच्चाई पता चल पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है।