दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

छत्तीसगढ़ में सरेंडर किए माओवादी की हत्या, नकाबपोशों ने कुल्हाड़ी से काटकर ली जान

बीजापुर में आत्मसमर्पित माओवादी की हत्या

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। 20 वर्षीय आत्मसमर्पित माओवादी पूनेम बुधरा की उसके ही गांव में बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो नकाबपोश हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला किया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, हमलावर रात के समय पूनेम के घर में दाखिल हुए। दोनों के चेहरे कपड़े से ढके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। अचानक हुए हमले से परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए।

2022 में किया था आत्मसमर्पण

पूनेम बुधरा ने वर्ष 2022 में सुकमा जिले में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद वह मुख्यधारा में लौट आया था और बीजापुर के एर्रापल्ली गांव में रहकर सामान्य जीवन जी रहा था।

पुलिस सहयोग बना हत्या की वजह?

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि माओवादी संगठन ने पूनेम पर पुलिस को जानकारी देने का शक जताया था। इसी संदेह के चलते उसकी हत्या की गई हो सकती है।

जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। अभी तक माओवादी संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!