दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

रेत खनन को लेकर कलेक्टर सख्त,

नदियों से रेत उत्खनन कार्य पूर्णत: प्रतिबंधित
…..
शहडोल –

कलेक्टर वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर कहां है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग नागपुर के निर्देश के अनुसार मध्यप्रदेश में वर्षा ऋतु के लिए मानसून सत्र की अवधि 15 जून से 01 अक्टूबर निर्धारित किया गया है। रेत खदान 15 जून से 01 अक्टूबर तक रेत (बालू) के उत्खनन पर रोक लगाने के संबंध में स्थानीय मौसम परिवर्तन के आधार पर उक्त निर्धारित वर्षाकाल अवधि में परिवर्तन किया जा सकता है। कलेक्टर ने आदेश जारी कर शहडोल जिले की संचालित रेत खदानों में नदी से रेत का उत्खनन दिनांक 30जून से 1 अक्टूबर 2023 तक के लिये मानसून सत्र मान्य किया जाता है। प्रश्नाधीन अवधि के दौरान शहडोल जिले में स्थित नदियों से रेत उत्खनन कार्य पूर्णत: प्रतिबंधित किया कर दिया गया है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!