देशभर के विभिन्न राज्यों में इस समय कड़ाके की ठंड के साथ ही घना कोहरा देखने को मिल रहा है। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए विंटर वेकेशन का एलान किया गया है। इसी कड़ी में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य में शीतलहर के चलते विंटर वेकेशन को बढ़ाने का एलान किया है।

X पर शिक्षा मंत्री ने छुट्टियों को लेकर किया ट्वीट

राज्य के एजुकेशन मिनिस्टर में X पर ट्वीट किया है। ट्वीट के मुताबिक “पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री एस. भगवंत सिंह मान जी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य में लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। अब राज्य के सभी स्कूल 14 जनवरी से सामान्य रूप से खुलेंगे।”

यूपी में जिले के अनुसार हो रही छुट्टियां

उत्तर प्रदेश में सर्दी को देखते हुए कई जनपदों में 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। कई जिलों में सर्दी कम होने के चलते स्कूलों में पढ़ाई हो रही है। नोएडा एवं गजियाबाद में छुट्टियां 10 जनवरी तक रहेंगी।

दिल्ली, हरियाणा में इस डेट तक रहेगा अवकाश

देश की राजधानी दिल्ली एवं इससे सटे राज्य हरियाणा में 1 से 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। जनवरी में भीषण ठंड एवं कोहरे के चलते इन राज्यों में हर साल जनवरी माह में स्कूल बंद रहते हैं ताकी बच्चों को शीतलहर से सुरक्षित रखा जा सके।