संयुक्त राष्ट्र ने हिंदी को ऐसी भाषा बताया है, जो दुनिया भर में समुदायों को जोड़ने और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करती है।

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र ने इंटरनेट मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिंदी में शुभकामना संदेश साझा करते हुए कहा कि हिंदी में सीमाओं के पार संवाद स्थापित करने की अद्वितीय क्षमता है।

यह पहली बार है जब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरेस ने वर्ष 2026 के लिए अपना नववर्ष संदेश हिदी सहित 11 भाषाओं में जारी किया है। उनके वीडियो संदेश में हिंदी उपशीर्षक भी शामिल किए गए हैं।