दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

घर के खाने से दूर होंगी बच्चों में पेट दर्द, कम भूख, उल्टी, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं

बच्चों में पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे पेट दर्द, गैस, उल्टी और कम भूख आज आम होती जा रही हैं। इसका मुख्य कारण जंक फूड और बाहर के खाने का अधिक सेवन है। ऐसे भोजन से बच्चों का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है।

डॉक्टरों का कहना है कि इन समस्याओं का स्थायी समाधान दवाओं में नहीं, बल्कि सही खानपान में है। बच्चों को घर का बना हल्का और पौष्टिक भोजन देना चाहिए। खिचड़ी, दलिया, दाल-भात, हरी सब्जियां और फल बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

छह माह से अधिक उम्र के बच्चों को सेमी-सॉलिड भोजन देना जरूरी है। अभिभावकों को बच्चों के साथ बैठकर खाना चाहिए। यदि खानपान सुधारने के बाद भी समस्या बनी रहे, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!