दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

छात्रावास से एक-एक कर लापता हो रहीं छात्राएं, शिक्षिका का अश्लील गानों पर डांस वीडियो वायरल

छात्रावास से एक-एक कर लापता हो रहीं छात्राएं, शिक्षिका का अश्लील गानों पर डांस वीडियो वायरल

स्कूल में सुरक्षा और अनुशासन पर दाग,अभिभावकों में भय चिंता

शहडोल।।

शहडोल छात्रावास से छात्राओं के एक-एक कर गायब होने पर सवालिया निशान खड़े करते हैं और शिक्षा व शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों की उदासीनता को भी व्यक्त करता है 28 दिसम्बर को जब एक छात्रा छात्रावास से गई तब हॉस्टल प्रबंधन और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने ढील दी मतलब ऐसी घटना घटित होने के बाद भी विभाग ने सीख नही ली न रजिस्टर एंट्री और न ही सीसीटीवी की निगरानी पर ध्यान दिया परिणाम 8 दिसम्बर को एक छात्रा पुनः बहाना बनाकर हॉस्टल से निकल गई छात्राओं का इस तरह से जाना और अब तक न मिलना महिला सुरक्षा पर सवाल तो उठाता है साथ ही बताता है कि न सिर्फ स्थानीय प्रशासन बल्कि मप्र सरकार भी महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गम्भीर नही है।

अभिभवकों की नाराजगी और चिंता साफ

एक के बाद एक हो रही इन घटनाओं के बाद स्कूल और छात्रावास परिसर में भय का माहौल है। अभिभावक अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर डरे और सहमे हुए हैं।
अभिभावको ने प्रबंधन सहित शिक्षा जगत पर गम्भीर आरोप लगाए परिजनों का कहना है कि जिस संस्थान पर बच्चों की सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, वहीं से छात्राओं का लापता होना बेहद गंभीर मामला है। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है एक के बाद एक छात्राएँ हास्टल से नदारद हो रही हैं और शिक्षा जगत गहरी नींद में है ।

क्लास पर ठुमकती शिक्षिका का वीडियो वायरल

एक के बाद एक छात्राओं के गायब होने के बाद विद्यालय के कक्षा कक्ष में शिक्षिका द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनाया गया रील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, शैक्षणिक वातावरण और छात्राओं के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल जैसे अनुशासित और सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा हैं। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच, छात्राओं की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल दो अधीक्षिका मामले में निलंबित हैं पर नृत्य करती हुई शिक्षिका पर अब तक विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!