दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

16वीं राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

16वीं राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

शहडोल।

आर.के. मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने 16वीं राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। एकेडमी के संचालक एवं नेशनल कराते कोच रामकिशोर चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 17 से 18 जनवरी तक बालाघाट के हरि मंगलम लॉन में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में आर.के. मार्शल आर्ट्स के 8 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं वजन वर्गों में भाग लिया और पदक विजेता बने।

पदक विजेताओं में —
देवांक श्रीवास्तव – स्वर्ण पदक
अभिरुचि सिंह – 2 स्वर्ण पदक
आर्यस गुप्ता – 2 कांस्य पदक
प्रयुक्त नंदी – स्वर्ण पदक
अभिनव सिंह परस्ते – 2 स्वर्ण पदक
अभीप्सा सिंह – 1 स्वर्ण पदक
उत्तम हलवाई – 2 रजत पदक
शामिल रहे, वहीं वंशिका प्रजापति का प्रदर्शन भी उत्कृष्ट रहा।

 

बताया गया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 30 जिलों से लगभग 800 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान दल प्रबंधक की भूमिका किरण सिंह परस्ते ने निभाई, जबकि सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नेशनल कोच रामकिशोर चौरसिया द्वारा दिया गया।

इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन सभी 8 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता (देहरादून) के लिए किया गया है, जहाँ वे मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए हैं।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!