विमंस प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में मंगलवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में एक 16 साल की लड़की ने डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस मैच में 16 साल की दिया यादव ने डेब्यू किया। वह दिल्ली की तरफ से मैदान पर उतरी हैं और पहली बार इस लीग में शिरकत कर रही हैं।

इसी के साथ दिया डब्ल्यूपीएल में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने मिन्नू मानी का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले हरियाणा की इस खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और यूपी वॉरियर्स के लिए ट्रायल्स दी थीं, लेकिन डेब्यू का मौका उन्हें इस सीजन दिल्ली से खेलते हुए मिला है। दिल्ली ने उन्हें इस सीजन 10 लाख रुपये की बेस प्राइस में खरीदा है।