दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

स्वच्छता सर्वेक्षण को लगा ग्रहण, मेले में जमकर हुई वसूली, सफाई पर नहीं ध्यान

स्वच्छता सर्वेक्षण को लगा ग्रहण, मेले में जमकर हुई वसूली, सफाई पर नहीं ध्यान
अनूपपुर।
अनूपपुर जिले के बरगवां नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14–15 जनवरी को पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया। नगर परिषद द्वारा मेले के आयोजन के लिए इस बार पांच दिवसीय अनुमति दी गई थी, जिससे परिषद को टैक्स और अन्य मदों से अच्छी-खासी वसूली होने की संभावना है।
मेले में दुकानदारों द्वारा खाने-पीने की सामग्री, खिलौने, घरेलू उपयोग की वस्तुएं सहित विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गईं। लेकिन मेले के दौरान और उसके बाद स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह से नदारद नजर आई। दुकानों से निकलने वाला गीला और सूखा कचरा पूरे ग्राउंड में बिखरा हुआ है, जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि खुले में फैला यह कचरा पशु-पक्षियों और आवारा जानवरों के लिए घातक साबित हो सकता है। प्लास्टिक, डिस्पोजल, खाने के अवशेष आदि जानवरों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं।
एक ओर जहां नगर परिषद द्वारा मेले से वसूली की जा रही है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी से परिषद के जिम्मेदार अधिकारी मुंह मोड़ते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था नहीं की गई तो इससे बीमारियों के फैलने का भी खतरा बढ़ सकता है।
स्वच्छता सर्वेक्षण के दौर में इस तरह की लापरवाही नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। अब देखना यह होगा कि नगर परिषद कब तक इस ओर ध्यान देती है और मेले स्थल की सफाई कराकर स्वच्छता का संदेश देती है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!