दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

जिले में बेलगाम गौकशी,गौ माँस से गुरेज नही

जेल जाने के बाद भी नही छूट रहा गौ तस्करी का मोह

मोहित को गौ माँस से गुरेज नही

भाजपा शासन में भी गौकशी चरम पर

शहडोल।।
पूरे केंद्र से लेकर राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने के दो अहम मुद्दे हैं एक तो हिंदुत्व दूसरा गौकशी पर प्रतिबंध, पर ये दोंनो ही मुद्दे सरकार के लिए सिर्फ चुनाव और वोट तक सिमटकर रह गई है रोजाना क्षेत्र,कस्बो और जिलों से सैकड़ो मवेशियों को जिले की सीमा से बाहर अन्य प्रांतों के बूचड़खाने पहुंचाए जाते हैं किंतु सरकार की चुप्पी इन गौकशियो के लिए वरदान बनी हुई है बुढ़ार, जैतपुर, ब्यौहारी, सीधी और कोतमा से इसके तार कभी बेतार नही हुए बल्कि गौ तस्करी का यह नेटवर्क बेजोड़ चलता रहा ।

कोतमा में हुआ था गौ तस्करी का खुलासा

बीते वर्ष बहुत बड़े गौ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ जिसमें बल्लू वाजिद से लेकर तमाम पत्रकारों और पुलिस वालों के नाम आए जो गौकशी का सुविधाशुल्क अपने माँस में चढ़ाते हैं इस पर मंत्री जी मुखर होकर बोले कि गौ तस्करों को बख्शा नही जाएगा और पाप की कमाई से बनाए हुए उनके आशियानों को तोड़ा जाएगा किन्तु मंत्री जी का यह कथन भी किसी नेता के भाषण जैसा रहा और एक जुमला बनकर रह गया और फिर से गौ तस्कर फन फैलाने लगे।

बुढ़ार में मोहित का जलवा बरकरार

बीती रात बुढार थाना क्षेत्र में रवि सिंह की गाड़ी पर पथराव की घटना सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में मोहित सिंह परिहार के खिलाफ रंगदारी, गाली-गलौज और हमला करने का प्रकरण बुढार थाने में दर्ज किया गया है जानकारी के अनुसार, आरोपी द्वारा पहले रंगदारी की दिखाते हुए कार में ठोकर मारा गया। विरोध करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए रवि सिंह की कार पर पत्थर से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में वाहन को नुकसान पहुँचा, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पीड़ित रवि सिंह ने तत्काल बुढार थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रही है।
सवाल है कि हिंदुत्व और गाय को माता मानने वाली सरकार ऐसे पशु तस्करों पर ऐसी कार्यवाही क्यों नही करते कि दोबारा ये पशु या गौकशी के बारे में सोंच न सके क्या सिर्फ यह एक एजेंडा रह जाएगा या फिर वास्तव में सरकार और प्रशासनिक अमला ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही करेगी।

(इनका कहना है)

(अपने जिले में गौ तस्करी चरम पर है सरईकापा,खैरहा,नीलकंठ मंदिर बंगवार रोड, सोहागपुर रोड, बुढ़ार इसके हब बन चुके हैं हम कई बार प्रशासन को आगाह करा चुके हैं किंतु कुछ नही होता राम दुबे श्री अटल कामधेनु संस्थान के संस्थापक)

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!