दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

स्थगन आदेश के बाद भी जारी है निर्माण

स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य जारी
थाने से लेकर वरिष्ठ कार्यालय तक शिकायत

फिर भी नही रुका निर्माण कार्य

थाने और तहसील के बीच फंसा न्याय

शहडोल।।

बुढ़ार तहसील और राजस्व के आंकड़े उठाएं तो सैकड़ो ऐसे भूखंड हैं जहाँ जमीन की हेराफेरी और जरीब का खेला करके उसमें कॉलोनाइजर और रेरा एक्ट का उल्लंघन किया जा रहा है बुढ़ार से शहडोल मार्ग में पकरिया ग्राम के हाइवे मार्ग पर एसडीएम के स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य जारी है और दबंगई की सारी सरहदें पार करके उसमें बड़े आशियाने की इबारत तैयार की जा रही है।

यह है शिकायत पत्र

बुढ़ार निवासी अमरनाथ साहू प्रार्थी ने शिकायत किया है कि अपने पैतृक आराजी ग्राम पकरिया स्थित खसरा क्रमांक 180/1/1/1/1 रकवा 0.1283हे0 के अंश रकवा 23.5 डिसमिल पर 43 डिसमिल 04 भूमिस्वामी द्वारा स्थगन आदेश के बाद भी अवैध कब्जा किया जा रहा है
प्रार्थी अमरनाथ साहू पिता स्व० जयकरण साहू निवासी वार्ड क्रमांक 05 पुरानी बस्ती बुढ़ार, थाना व तहसील बुढ़ार, जिला शहडोल म०प्र० का रहने वाला हूँ जहां मेरी पैतृक आराजी ग्राम पकरिया स्थित खसरा क्रमांक 180/1/1/1/1 रकवा 0.1283हे0 के अंश रकवा 23.5 डिसमिल पर मेरे द्वारा लल्लू केवट पिता झुलई केवट निवासी बकहो को विकय किया गया था जहां लल्लू केवट के द्वारा छोटे-छोटे रकवा 04 अन्य भूमिस्वामी रोशनी यादव पिता अयोध्या यादव निवासी सोनवर्षा, शिवशंकर यादव पिता अयोध्या यादव निवासी सोनवषा एवं तेतर यादव पिता रामभवन यादव निवासी कॉलेज कॉलोनी धनपुरी को कुल 19.5 डिसमिल विक्रय किया गया है जिसमें मौके से इन भूमिस्वामी द्वारा 43-44 डिसमिल जमीन पर अपना अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है। मना करने पर इनके द्वारा माँ-बहन की बुरी-बुरी गाली देते हुये जानलेवा हमला किया जा रहा है। और जान से मारने की धमकी भी दिया जा रहा है।

स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण कार्य जारी

पार्थी ने लिखा है कि मेरे द्वारा आवेदन दिए जाने पर उक्त भूमि पर स्थगन आदेश श्रीमान् अनुविभागीय अधिकारी महोदय सोहागपुर के द्वारा स्थगन होने के बावजूद भी ये लोग निर्माण कार्य नही रोक रहे है और न ही न्यायालय की बात मान रहे कहते है कि न्यायालय, थाना, अदालत सब बिकाऊ है मैं इन्हें खरीद लूगों मै प्रार्थी बहुत परेशान हूँ मेरी पैतृक आराजी को छिन्न-बिन्न कर रहे है। मैं अपने जमीन को नपवा भी चुका हूँ इसके बाद भी ये लोग जबरन जे.सी.बी. एवं मजदूर लगाकर निर्माण कार्य कर रहे है,उसके बाद भी रात के अंधेरे में लाइट जलाकर निर्माण कार्य किया जा रहा है।

अस्तु रिपोर्ट पेश कर निवेदन है मुझ प्रार्थी की रिपोर्ट लिया जाकर इन आरोपीगण के विरूद्ध कानूनी दंण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की कृपा करें।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!