दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बुढ़ार में रेत माफिया का कहर,अवैध परिवहन ने ली युवक की जान

बुढ़ार में रेत माफिया का कहर
कंसेड नाले में ट्रैक्टर-टॉली पलटी, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत
खुलेआम चल रहे अवैध रेत कारोबार ने निगली आकाश की जान
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

बुढ़ार ।

 

बुढ़ार थाना क्षेत्र के मरजाद ग्राम अन्तर्गत खरला और मरजाद के बीच पड़ने वाले कुकुरगुड़ी नाले में कल दोपहर रेत माफिया की लापरवाही ने एक और मासूम की जान ले ली। अवैध रेत से लदी ट्रैक्टर-टॉली अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई, जिससे आकाश कोल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और बिना किसी सुरक्षा के नाले के किनारे से गुजर रहा था। संतुलन बिगड़ते ही ट्रैक्टर-टॉली पलट गई और आकाश कोल उसके नीचे दब गया। युवक को बचाने का मौका तक नहीं मिला।

 

खुलेआम चलता रहा अवैध रेत परिवहन..

हैरानी की बात यह है कि जिस मार्ग पर हादसा हुआ, वहां अवैध रेत परिवहन लंबे समय से धड़ल्ले से चल रहा है, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सवाल यह है कि
ट्रैक्टर-टॉली किसकी है?
रेत कहां से और कहां ले जाई जा रही थी?
बिना कार्रवाई के यह कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा था?

स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है, घटना के बाद हॉस्पिटल परिसर में ग्रामीणों और परिजनों ने हंगामा किया और पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आकाश बचपन से अपने ननिहाल में रहता था और नाना ही उसका भरण-पोषण करते थे पास खड़े लोगों ने यह भी बताया कि वाहन किसी सतेंद्र और भीमसेन का था।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!