दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

विद्युत वितरण कंपनी का जैतहरी उपकेंद्र बना पोस्टिंग का अखाड़ा

विद्युत वितरण कंपनी का जैतहरी उपकेंद्र बना पोस्टिंग का अखाड़ा, दो इंजीनियर के बीच महीनों से खींचतान

अनूपपुर।

मप्र पू क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अनूपपुर संभाग अंतर्गत जैतहरी विद्युत उपकेंद्र इन दिनों कार्य व्यवस्था से ज्यादा पोस्टिंग विवाद को लेकर चर्चा में है। यहां पदस्थापना को लेकर दो जूनियर इंजीनियर आर के गुप्ता और यू के गुप्ता पिछले कई महीनों से आमने सामने हैं। हालात यह हैं कि दोनों ही अधिकारी किसी भी कीमत पर जैतहरी उपकेंद्र छोड़ने को तैयार नहीं दिख रहे।सूत्रों के अनुसार यह खींचतान अब महज दफ्तर की फाइलों तक सीमित नहीं रही है। अंदरखाने दबाव, सिफारिशें और जोड़तोड़ का दौर लगातार चल रहा है। ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है कि आखिर जैतहरी उपकेंद्र में ऐसा क्या खास है, जिसके लिए दोनों अधिकारी इतनी जिद पर अड़े हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं और लोग तंज कसते हुए पूछ रहे हैं कि क्या यहां कोई सोना चांदी की खदान है या फिर कमाई के ऐसे रास्ते, जो दोनों अधिकारियों को आकर्षित कर रहे हैं।
इस विवाद का सीधा असर उपकेंद्र की कार्यप्रणाली पर भी दिखाई देने लगा है। कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, वहीं उपभोक्ताओं की शिकायतों के निराकरण में देरी की बातें भी सामने आ रही हैं। जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते उच्च स्तर पर स्पष्ट और निष्पक्ष निर्णय नहीं लिया गया, तो नुकसान सिर्फ विभाग की छवि को नहीं, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी भुगतना पड़ेगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!