दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

गौरेला पेंड्रा मरवाही: मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े बाइक चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर स्थित अंबे टाइल्स के सामने दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक युवक अपनी बाइक सड़क किनारे दुकान के सामने खड़ी कर सामान खरीदने दुकान के अंदर गया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकला तो उसकी बाइक वहां से गायब मिली।

बाइक न मिलने पर पीड़ित युवक और दुकानदार ने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक अज्ञात व्यक्ति कार के पीछे खड़े होकर बाइक को स्टार्ट करता है और मौके से चोरी कर फरार हो जाता है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित युवक ने पेंड्रा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
दिनदहाड़े मुख्य मार्ग पर हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। थाना पभारी पेंड्रा रणछोर दास सेंगर का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!