दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

फरार शराब तस्कर पर पुलिस ने रखा 1 रुपये का इनाम, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह

नरसिंहपुर में अवैध शराब तस्करी के फरार आरोपी धनराज लोधी पर पुलिस ने महज 1 रुपये का प्रतीकात्मक इनाम घोषित किया है। 9 जनवरी को 44 पेटी देसी शराब से भरी थार पकड़ी गई थी। अनोखे इनाम को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।

नरसिंहपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने महज एक रुपये का इनाम घोषित किया है। एसपी ऋषिकेश मीना की इस अनोखी घोषणा के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। आमतौर पर अपराधियों पर हजारों रुपये का इनाम रखा जाता है, लेकिन इस बार पुलिस की रणनीति अलग नजर आई।
9 जनवरी को पकड़ी गई थी शराब से भरी थार
जानकारी के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को करेली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक थार वाहन में अवैध शराब भरकर गाडरवारा से नरसिंहपुर लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन करीब 200 मीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने वाहन को रोक लिया।

44 पेटी देसी शराब जब्त
तलाशी लेने पर वाहन से 44 पेटी देसी शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा लगभग 396 लीटर (करीब 2200 पाव) बताई गई। मौके से पुलिस ने सुरेंद्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया।

मास्टरमाइंड धनराज लोधी अब भी फरार
पूछताछ में सामने आया कि इस तस्करी का मुख्य सरगना धनराज लोधी है, जो मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पहचान गुप्त रखने का भरोसा
पुलिस ने अब धनराज लोधी पर 1 रुपये का प्रतीकात्मक इनाम घोषित किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

अनोखे इनाम की चर्चा
इस अनोखे इनाम को लेकर जिलेभर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग इसे पुलिस की अलग रणनीति के रूप में देख रहे हैं, जिसका उद्देश्य आरोपी को लेकर जनसहयोग जुटाना है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!