दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मुख्यमंत्री के विरोध प्रदर्शन पर कलेक्टर ने भाँज दिया डंडा कलेक्टर पर दर्ज हो मुकदमा:सुनील सराफ

किसानों को बीच मे ही रोका गया,सीलिंग मुक्त तख्ती बदल गई स्वागत-वंदन में

काँग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन व दिखाया काला झंडा

जब कलेक्टर भाँजने लगे डंडा

 

शहडोल।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पहली मरतबा कोयलांचल धनपुरी में आ रहे थे किसानों से लेकर आम जनमानस को काफी उम्मीदें थी कि मुख्यमंत्री मोहन यादव शहडोल जिले में फैली अराजकता और अव्यवस्था पर बात करेंगे, किसानों की हमदर्द सरकार किसानों की सुनेगी, किन्तु किसानों के माँग के लिए तैयार की गई तख्ती भी बदल दी गई और रामपुर-बटुरा कालरी में जिन किसानों को मुआवजा,नौकरी और विस्थापन को लेकर समस्या है उन किसानों को मुख्यमंत्री के दर्शन तक नसीब नही हुए बल्कि उल्टा उन्हें स्थानीय थाने ले जाकर उनकी आखिरी आस भी तोड़ दी गई सवाल है कि क्या इस देश मे किसनो के हिस्से कीलें और आत्महत्या ही आएंगी कब तक इस देश का किसान ठगा जाता रहेगा और सिर्फ वोट की राजनीति में खड़ा अंतिम पंक्ति पर बैठा रहेगा।

सीलिंग मुक्त तख्ती को बदल दिया स्वागत में

आज दशकों से जिन किसानों की भूमि सीलिंग मुक्त नही है उन किसानों ने भी अपने तख्ती में सीलिंग मुक्त जमीन का विरोध कर तहसील से लेकर कालेज परिसर में खड़े रहे इन किसानों के साथ सुशासन की पाठशाला लगाने वाले स्वयं सत्ता के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे किन्तु उनकी माँगो को दरकिनार कर उन्हें मुख्यमंत्री के स्वागत का नारा लगाने के लिए कह दिया और जैसे ही मुख्यमंत्री कालेज तिराहा पहुंचे किसानों के सीलिंग मुक्त राग को स्वागत वंदन अभिनंदन में बदल दिया गया।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन और काला झंडा,जब कलेक्टर को खुद भाजना पड़ा लाठी

जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के निर्देशन में जिला कांग्रेस का हुजूम भाजपा और मुख्यमंत्री की नीतियों को लेकर विरोध जताया कांग्रेसियो ने जनपद बुढ़ार के सामने खड़े होकर जिले में चल रहे अवैध गतिविधियों, कानून व्यवस्था की ढील और गौवंशो की तस्करी व उनका मांस खुले तौर पर स्थानीय बाजारों में बेचना जैसे मुद्दों पर मुखर होना,खासकर 20 करोड़ के वाटरपार्क का उद्घाटन होना और इसके विपरीत नगरपालिका धनपुरी में वाटरप्लांट से निकलने वाले पानी का साफ व स्वच्छ न होना जैसे बुनियादी सुविधाओं पर आवाज उठाकर विरोध जताना, इसके बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का आगमन हुआ कालेज-खैरहा मार्ग पर ब्लाक अध्यक्ष अंकित सिंह के निर्देशन में मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाकर विरोध जताया गया इस विरोध का मोर्चा प्रशासन की तरफ से स्वयं जिला कलेक्टर कर रहे थे और इसकी कमान सम्हालते हुए उन्होंने खुद हाँथ पर डंडा लेकर कांग्रेसियो को खदेड़ने लगे और डंडा भांजते हुए कैमरे में कैद हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों ने मजाकिया तौर पर कहा शायद इस कार्यक्रम में दो गुटों में तकरार देखने को मिला एक तो प्रशासन की ओर से एसपी,कलेक्टर के बीच मे जहाँ कलेक्टर एसपी यानी पुलिस बल का मोर्चा स्वयं सम्हाल लिए वहीं दूसरे खेमे में एक तरफ कुछ कांग्रेसी मंच पर फ़ोटो खिंचाते हुए मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ दे रहे थे तो वहीं काँग्रेस का एक खेमा अपने वजूद को लेकर अस्तित्व की लड़ाई लड़ते हुए जेल भरो आंदोलन की ओर रुख कर रहे थे और कुछ कांग्रेसी काला झंडा दिखाकर कलेक्टर साहब का डंडा खा रहे थे। अजीब बात है कलेक्टर का इस तरह से डंडा उठाना थोड़ा सा हास्यपद तो लगता है पार्टियाँ अलग-अलग है इंसान अलग है किंतु विधायक-सांसद तो पक्ष-विपक्ष सभी के हैं मतभेद हो सकता है किंतु मनभेद नही होना चाहिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी की कुछ पंक्तियाँ है,”सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी मगर ये देश रहना चाहिए -ये लोकतंत्र रहना चाहिए और इस लोकतंत्र में प्रधानमंत्री हो या मुख्यमंत्री कलेक्टर हों या एसपी सब जनता के सेवक हैं हर किसी को संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकार प्राप्त है। यदि इस लोकतंत्र में जनता अपने नेता का निर्वाचन करती है तो फिर उसे विरोध करने या जताने के अधिकार क्यों नही है क्या विपक्ष पर इस तरह लाठी का प्रहार प्रशासनिक शैली में आता है क्या विरोध का प्रतिफल लाठी होना चाहिए।इतिहास के पन्ने को पलटने पर ललाला जी की कुछ लाइनें याद आ गई कि मेरे सिर पर लाठी का एक-एक प्रहार अंग्रेजो के “ताबूत की कील” साबित होंगी विपक्ष पर बरसाई गई ये लाठी कहीं परिवर्तन का आगाज तो नही।

इधर पत्रकारों के बीच भी कानाफूसी जारी है कि क्या अब काँग्रेस के कार्यकर्ताओं को भी जिलाबदर किया जाएगा..?

इनका कहना है..

आपके पास उमंग सिंगार जी का फोन आएगा,लाइन में कांफ्रेंस में रहिएगा निज सचिव नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

हमे जानकारी मिली है ये गलत है मैं आपकी बात जीतू पटवारी से कराउंगा थोड़ी देर से निज सचिव जीतू पटवारी

ये पुलिस की बर्बरता है कलेक्टर का एक जनप्रतिनिधि पर डंडा चलाना उचित नही है आगामी दिनों में कांग्रेस इसका विरोध करेगी अजय अवस्थी जिलाध्यक्ष काँग्रेस

कलेक्टर पार्टी बनकर क्यों लाठी चलाए उनके ऊपर अपराध दर्ज होंना चाहिए,और संगठन में ऊपर स्तर तक चर्चा चल रही है बात जीतू पटवारी जी तक पहुंच गई है जल्द ही वो शहडोल आ रहे हैं, सुनील सराफ पूर्व काँग्रेस विधायक कोतमा

फोन लगाने पर फोन नही उठा,बलमीत सिंह खनूजा जिला कार्यवाहक काँग्रेस अध्यक्ष

फोन नही उठा,प्रदीप सिंह प्रदेश संयुक्त सचिव 

 

 

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!