दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

टैरिफ में कटौती, बाजार में एंट्री: भारत-US ट्रेड डील की पूरी तस्वीर

व्हाइट हाउस का बड़ा दावा

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को व्हाइट हाउस ने गेम-चेंजर बताया है। फैक्ट शीट में कहा गया है कि इस डील से अमेरिकी कंपनियों को भारत में आसान पहुंच मिलेगी।

25% से 18% तक टैरिफ

अमेरिका ने भारत पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इससे भारतीय निर्यातकों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

भारतीय बाजार में अमेरिकी एंट्री

भारत ने अमेरिकी औद्योगिक और कृषि उत्पादों पर टैरिफ हटाने या कम करने पर सहमति जताई है। इससे अमेरिका के फूड और फार्म सेक्टर को बड़ा लाभ मिलेगा।

कृषि और खाद्य उत्पादों को राहत

डील में कई एग्री प्रोडक्ट्स जैसे दालें, फल, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट्स को शामिल किया गया है, जिन पर टैरिफ कम होगा।

नॉन-टैरिफ बाधाएं होंगी कम

भारत ने उन नीतिगत अड़चनों को भी दूर करने का वादा किया है, जो द्विपक्षीय व्यापार में रुकावट बनती थीं।

डिजिटल ट्रेड का नया अध्याय

डिजिटल सर्विस टैक्स हटाने के फैसले को अमेरिका की बड़ी जीत माना जा रहा है। दोनों देश डिजिटल ट्रेड के लिए साझा नियम बनाएंगे।

किसे कितना फायदा

जहां अमेरिका को भारतीय बाजार में बढ़त मिलेगी, वहीं भारत को अमेरिकी टैरिफ में राहत और टेक्नोलॉजी सहयोग का फायदा मिलेगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!