वैलेंटाइन डे के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली लेटेस्ट फिल्म ओ रोमियो की चर्चा इस वक्त काफी हो रही है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस मूवी ने मंडे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है और अब मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन किया है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 5वें दिन ओ रोमियो की कमर्शियल परफॉर्मेंस कैसी रही है और इस मूवी ने वर्किंग डे पर कितने करोड़ की कमाई करके दिखाई है।

मंगलवार को ओ रोमियो ने किया कमाल

कमीने और हैदर जैसी सफल फिल्में देने के बाद अभिनेता शाहिद कपूर ने निर्देशक विशाल भारद्वाज संग वापसी की है। ओ रोमियो को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छी शुरुआत मिली है। ओपनिंग वीकेंड में 37 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाली ओ रोमियो ने रिलीज के पांचवें दिन भी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

o romeo certificate (1)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को इस मूवी ने अनुमानित 5.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जो नॉन हॉलिडे के आधार पर काफी असरदार माना जा रहा है। मंडे की तुलना में मंगलवार को ओ रोमियो की कमाई में इजाफा देखने को मिला है, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहिद कपूर की फिल्म ने सही मायनों में दर्शकों के दिलों का जीत लिया है।

OROMEO

गौर किया जाए इसके टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अब 45 करोड़ के पार पहुंच गया है। ऐसे में दूसरा वीकेंड आने तक ओ रोमियो बढ़ी आसानी से 50 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आ सकती है। मालूम हो कि इस मूवी में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई दिए हैं।

गैंगस्टर की रोमांचक लव स्टोरी

फिल्म ओ रोमियो की कहानी मुंबई के नामचीन गैंगस्टर रहे हुसैन उस्तरा की कहानी है। उसकी जिंदगी में प्यार ऐसा खेल खेलता है, जो उसकी लाइफ को बदलकर रख देता है। हालांकि, मेकर्स ने इसमें काफी कुछ फिक्शन एड किया है, जो इसकी स्टोरी में नाटकीय मोड़ लाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो ओ रोमियो एक मस्ट वॉच फिल्म है, जिसमें प्यार और वॉर दोनों ही देखने को मिलेगा।