PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे 9 करोड़ से अधिक किसानों का इंतजार अभी तक जारी है। खाते में 2-2 हजार कब क्रेडिट किए जाएंगे, इसके लिए अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अब यह सवाल बन गया है कि आखिर कब किसानों के खाते में 22वीं किस्त का पैसा आएगा? इस पर ताजा अपडेट क्या है? आइए जानते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि तीन किस्तों के जरिए उनके खाते में भेजी जाती है। अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी है। 21वीं किस्त पिछले साल 19 नवंबर को जारी की गई थी। उसके बाद से 3 महीने हो गए हैं, लेकिन अब तक 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) नहीं आई है।

PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त ( ki 22vin kist Kab Aayegi) को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई ताजा अपडेट नहीं दिया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो अगली किस्त फरवरी के आखिरी सप्ताह से लेकर मार्च 2026 के मध्य तक किसानों के खाते में आ सकती है। होल से पहले आने की अधिक संभवना है।

पिछले साल 24 फरवरी को 19वीं किस्त जारी की गई थी। आज 24 फरवरी 2026 की तारीख है, लेकिन इस खबर को लिखे जाने तक सरकार की ओर से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।

लाखों किसानों की रुक सकती है

22वीं किस्त के इंतजार के बीच लाखों किसानों को झटका भी लग सकता है। इसमें आपका भी नाम शामिल हो सकता है। जिन किसानों ने अभी तक e-KYC नहीं की है तो उनकी किस्त रुक सकती है। अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से नहीं लिंक है तो आपके पैसे रुक सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि किस्त आने से पहले आप ये काम पूरे कर लें।

आप बेनिफिशियरी लिस्ट भी चेक कर सकते हैं। इसमें उन किसानों की डिटेल होती है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है। अगर इस लिस्ट से आपका नाम कट गया है तो समझिए अगली किस्त आपकी नहीं आएगी। नीचे हमने बेनिफिशयरी लिस्ट चेक करने का प्रोसेस बताया है।

  1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल PM किसान पोर्टल पर जाएं
  2. इसके बाद ‘फार्मर्स कॉर्नर’ में, ‘बेनिफिशियरी स्टेटस’ पर क्लिक करें
  3. इसके बाद आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें
  4. अब ‘गेट स्टेटस’ टैब पर क्लिक करें।