उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में दोषी जयदीप सिंह सेंगर की चिकित्सा स्थिति को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने AIIMS निदेशक को मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया हैl

कोर्ट ने एम्स से ये बताने को कहा है कि जयदीप को वास्तव में कैंसर से पीड़ित हैं या नहीं। कोर्ट ने सेंगर की चिकित्सा आधार पर सजा के अंतरिम निलंबन को बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।

जयदीप सेंगर पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई हैं। उसे मार्च 2020 में दिल्ली की एक अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता की हिरासत में मृत्यु में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया था।

सेंगर ने दावा किया है कि वह स्टेज-4 मुख कैंसर से पीड़ित हैं और उसे दोबारा इसके होने की आशंका है। उसने बताया कि अक्टूबर 2020 में एम्स में उनकी सर्जरी हुई थी।

उन्हें अभी भी विशेष उपचार की आवश्यकता है, जो जेल में पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा सकता। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने याचिका का विरोध करते हुए 20 फरवरी 2026 की विस्तृत सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत की।