दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

नेशनल हाईवे पर टोल कलेक्शन का नया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 6,640 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई

नई दिल्ली, दिल्ली। देश के राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर अक्टूबर 2026 में टोल कलेक्शन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस महीने टोल शुल्क से होने वाली कमाई 6,640 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। यह अब तक किसी एक महीने में दर्ज किया गया सबसे अधिक टोल कलेक्शन है। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले इसमें करीब 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में टोल कलेक्शन लगभग 5,715 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, इस साल मई में 6,185 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था, जो उस समय तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा था। अक्टूबर में यह रिकॉर्ड भी टूट गया। अधिकारियों का अनुमान है कि मौजूदा रुझान जारी रहने पर सालभर का टोल कलेक्शन करीब 74,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

डिजिटल भुगतान में तेजी

टोल भुगतान के तरीकों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फास्टैग और यूपीआई के इस्तेमाल में बढ़ोतरी हुई है, जबकि नकद भुगतान तेजी से घटा है। अक्टूबर 2025 में नकद के माध्यम से करीब 84 करोड़ रुपये का टोल वसूला गया था। अक्टूबर 2026 में यह राशि घटकर केवल चार करोड़ रुपये रह गई।

दूसरी ओर, अक्टूबर 2026 में यूपीआई के माध्यम से लगभग 100 करोड़ रुपये का टोल भुगतान हुआ। पिछले साल इसी महीने यूपीआई से कोई संग्रह दर्ज नहीं किया गया था।

टोल प्लाजा पर नकद भुगतान कम करने और डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा देने की सरकारी नीति का असर अब स्पष्ट दिखाई दे रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नकद लेनदेन घटने से भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ियों की आशंका कम होगी। इसके साथ ही फास्टैग वार्षिक पास लेने वाले वाहन चालकों की संख्या भी बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!