दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

दिल्ली में शोरूम के चेंजिंग रूम में युवती की हत्या, गला काटकर आरोपी फरार; दोस्त पर शक

नई दिल्ली, दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मोती नगर इलाके में शनिवार रात एक कपड़े के शोरूम में काम करने वाली 18 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोपी युवक ने कथित तौर पर युवती को शोरूम के चेंजिंग रूम में ले जाकर धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया। वारदात के बाद युवक मौके से फरार हो गया।

मृतका की पहचान शबनम के रूप में हुई है। वह पश्चिमी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती थी और मोती नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित वस्त्र महल नामक कपड़ों के शोरूम में काम करती थी।

शोरूम बंद करते समय मिला शव

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम शबनम की ड्यूटी समाप्त होने के समय एक युवक शोरूम पहुंचा था। बताया जा रहा है कि युवक और शबनम पहले से एक-दूसरे को जानते थे।

आरोप है कि युवक शबनम को चेंजिंग रूम में लेकर गया, जहां उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद वह शोरूम से निकल गया।

रात में शोरूम बंद करने से पहले कर्मचारियों ने चेंजिंग रूम में शबनम को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

एकतरफा प्यार की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शबनम और संदिग्ध युवक के बीच पहले दोस्ती थी। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के संबंधों में अनबन चल रही थी।

इसी कारण हत्या के पीछे एकतरफा प्यार की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वारदात का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

आरोपी की तलाश जारी

इस घटना के बाद शोरूम में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस के सामने अब संदिग्ध युवक की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाने की चुनौती है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!