दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

पूर्व पाकिस्तानी सैन्य कैप्टन रहमान गुल बने बीएलए के नए कमांडर, कभी तालिबान के खिलाफ लड़ी थी जंग

नई दिल्ली, दिल्ली। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने रहमान गुल को अपना नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया है। खास बात यह है कि रहमान गुल कभी पाकिस्तानी सेना में कैप्टन के पद पर तैनात थे और उन्होंने वजीरिस्तान में पाकिस्तानी तालिबान के खिलाफ सैन्य अभियान में हिस्सा लिया था। अब करीब 16 साल बाद वह उसी पाकिस्तान के खिलाफ सक्रिय विद्रोही संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसकी सेना में उन्होंने सेवा दी थी।

रहमान गुल को ‘मुरीद’ के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले वह बीएलए की आत्मघाती हमलावर इकाई ‘मजीद ब्रिगेड’ का नेतृत्व कर चुके हैं। बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच के अनुसार, संगठन की वरिष्ठ कमांड परिषद ने नेताओं और कमांडरों से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से गुल को नया प्रमुख चुना है।

उन्होंने बशीर जेब की जगह ली है। संगठन ने तीन नवंबर को बशीर जेब को पद से हटाने की घोषणा की थी। इसके बाद नए कमांडर की नियुक्ति की गई।

रहमान गुल की नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और विद्रोही संगठनों के बीच संघर्ष जारी है। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, तीन नवंबर से प्रांत के विभिन्न इलाकों में चलाए गए अभियानों के दौरान 31 आतंकियों को मार गिराया गया।

‘डॉन’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में पाकिस्तान में हिंसा के कारण हुई कुल मौतों में लगभग 59 प्रतिशत मौतें बलूचिस्तान में दर्ज की गईं।

अमेरिका स्थित जेम्सटाउन फाउंडेशन के अनुसार, रहमान गुल वर्ष 2002 में पाकिस्तानी सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट में करीब आठ साल तक सेवा दी थी। वह पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी के 109वें लॉन्ग कोर्स का हिस्सा भी रहे थे।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!