दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

अमेरिका में भारत की स्थिति पाकिस्तान से मजबूत, ट्रंप प्रशासन से नजदीकी बढ़ाने की कोशिशों का नहीं मिला अपेक्षित लाभ

नई दिल्ली, दिल्ली। अमेरिका में भारत और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर एक रिपोर्ट में महत्वपूर्ण दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन में राजनीतिक बदलावों के बीच भारत को पाकिस्तान की तुलना में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। इसकी मुख्य वजह अमेरिका के साथ भारत की गहरी रणनीतिक साझेदारी और लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को बताया गया है।

हांगकांग के अंग्रेजी अखबार एशिया टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के प्रशासन का समर्थन हासिल करने के लिए कई प्रयास किए हैं। इसके बावजूद अमेरिका में उसकी स्थिति भारत की तरह मजबूत नहीं मानी जा रही है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान की सैन्य नेतृत्व वाली सरकार ने ट्रंप के परिवार के सदस्यों के साथ क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े सौदों और पाकिस्तान में दुर्लभ खनिजों की संभावनाओं को बढ़ावा देने की कोशिश की। इसके अलावा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ट्रंप की प्रशंसा की।

अमेरिका में प्रभाव बढ़ाने के लिए खर्च

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने वाशिंगटन में अपना राजनीतिक प्रभाव बढ़ाने के लिए अमेरिकी लॉबिंग कंपनियों को नियुक्त किया और इस पर बड़ी रकम खर्च की। शहबाज शरीफ ने गाजा, ईरान और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर चर्चा के दौरान भी ट्रंप की सराहना की।

भारत की साझेदारी का मजबूत आधार

एशिया टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत संस्थागत आधार पर टिके हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग के साथ अमेरिका में द्विदलीय राजनीतिक समर्थन भी मौजूद है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच समय-समय पर राजनीतिक मतभेद और उच्चस्तरीय तनाव जरूर सामने आए हैं, लेकिन इसके बावजूद द्विपक्षीय संबंधों की सकारात्मक दिशा बनी हुई है।

वहीं, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के राहत पैकेज और बाहरी कर्ज पर काफी हद तक निर्भर है। ऐसे में अमेरिका के साथ उसके संबंधों को लेकर रिपोर्ट में लेन-देन आधारित व्यवस्था पर अधिक निर्भरता की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!