दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मुंबई में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को बोनट पर 200 मीटर घसीटने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जलगांव और पारनेर से पकड़ा

मुंबई, महाराष्ट्र। मुंबई के कलंबोली इलाके में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल को कार के बोनट पर करीब 200 मीटर तक घसीटने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सोहम कुमावत (22) और सोजल तायडे (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को जलगांव और दूसरे को अहिल्यानगर जिले के पारनेर से पकड़ा।

यह घटना 8 नवंबर की है। कलंबोली में पुलिस की नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक कॉन्स्टेबल दिलीप भोई ने एक कार को रुकने का इशारा किया था। आरोप है कि कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार के बोनट पर फंस गए और आरोपियों ने उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीट दिया।

पुलिस के मुताबिक, कार सोहम कुमावत चला रहा था, जबकि सोजल तायडे उसके साथ बैठा था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने शराब पी रखी थी। उन्हें डर था कि नाकाबंदी के दौरान जांच होने पर उनके नशे में होने का पता चल जाएगा। इसी वजह से उन्होंने कार रोकने के बजाय भागने की कोशिश की।

जांच में यह भी सामने आया कि घटना में इस्तेमाल की गई कार पर ‘PRESS’ लिखा हुआ था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहन का इस्तेमाल पत्रकारिता से जुड़े किसी काम के लिए नहीं किया जा रहा था।

पुलिस ने 14 नवंबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसके बाद मामले को लेकर सवाल उठ रहे थे। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!