दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

लोनी में खूनी खेल: महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंची 4 थानों की पुलिस

लोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार रात पेशाब करने से रोकने को लेकर शुरू हुए विवाद में 35 वर्षीय महिला पूजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली महिला के सिर में लगी। घटना के दौरान उसका मौसेरा भाई अमित भी घायल हो गया। वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया और चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

भाई से मारपीट के बाद शिकायत करने पहुंची थी पूजा

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत इंद्रापुरी कॉलोनी में पेशाब करने से रोकने को लेकर हुई थी। आरोप है कि इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और फिर मामला बढ़ गया। इसके बाद आरोपित पक्ष के लोगों ने पूजा के भाई अमन के साथ मारपीट की।

भाई के साथ हुई मारपीट की शिकायत करने के लिए पूजा अपने मौसेरे भाई अमित के साथ आरोपितों के घर पहुंची थी। इसी दौरान आरोप है कि पूजा को गोली मार दी गई। गोली उसके सिर में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में अमित भी घायल हो गया।

हत्या के बाद परिजनों ने किया हंगामा

महिला की हत्या की खबर मिलते ही उसके परिजन आक्रोशित हो गए। गुस्साए स्वजन ने आरोपित पक्ष के घर में तोड़फोड़ की। इससे इलाके में तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने के बाद चार थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास किया।

फिलहाल घटना के बाद इलाके में पुलिस की मौजूदगी बनी हुई है। मामले में विवाद की शुरुआत, गोली चलाने की घटना और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!