दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

थानों के इर्दगिर्द नाच रही 52 परी,पुलिस की गश्ती पर सवाल

 

कल्लू,राकेश,मंजू के ठीहे गुलजार

शहडोल।

शहडोल में अवैध जुए के कथित फड़ संचालित होने की चर्चा, अब आम सा हो चुका है जुआरियों की एक मंडी अलग-अलग इलाकों में 52 परी नचा रहे हैं जहाँ उन्हें सारी सुविधाएं ठीहे में ही मुहैया करा दी जाती है जबकि अलग अलग लोकेशनो में लड़कों की तकवारी पुलिस पर निगरानी बनाए रखते हैं इस पूरे जुएं का नेटवर्क केशवाही से अमलाई तक फैला है सवाल है कि क्या संबंधित थाना पुलिस को इसकी भनक है या नहीं?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केशवाही क्षेत्र में मंजू नामक व्यक्ति द्वारा देवगवां के आसपास जंगलों में वहीं खैरहा थाना क्षेत्र के लाखबरिया में राकेश नामक व्यक्ति का और अमलाई थाना अंतर्गत ओपीएम के सरपंच मोहल्ला में कल्लू नामक व्यक्ति द्वारा जुआ खिलवाए जाने की चर्चा है।

संदेह है कि क्या संबंधित थाना पुलिस को इन गतिविधियों की जानकारी नही है? यदि जानकारी है तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? और यदि जानकारी नहीं है तो पुलिस की सूचना तंत्र व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है।

जिले के जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा है कि इन स्थानों पर दबिश देकर समाज के इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाएं।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!