दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बर्फीली हवा से ठिठुरा MP… 2 दिन कोल्ड वेव अलर्ट: भोपाल समेत 9 जिलों में चेतावनी

Madhya Pradesh cold wave

पहाड़ी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन,

कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से नीचे

भोपाल: मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है।

राजधानी भोपाल, इंदौर, राजगढ़, ग्वालियर, रीवा, सागर, छिंदवाड़ा, रतलाम और उज्जैन समेत 9 जिलों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। इंदौर और राजगढ़ प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। इसके चलते सुबह और देर रात गलन बढ़ेगी और दिन में भी ठंड का असर रहेगा।

भोपाल में सुबह के समय कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण लोग देर तक घरों में ही रहे। सड़कों पर यातायात भी सामान्य दिनों की तुलना में कम नजर आया। होटल, चाय की दुकानों और अलाव के आसपास लोगों की भीड़ बढ़ गई।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह-शाम यात्रा से बचें, गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। ठंड का असर फसलों पर भी पड़ने की आशंका जताई गई है।

अगर हवाओं का रुख यही रहा तो आने वाले हफ्ते में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है।

 

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!