दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

सिंहपुर–खैरहा–सरई क्षेत्र में बेखौफ जुआ कारोबार, पुलिस की “मेहरबानी” पर सवाल

सिंहपुर–खैरहा–सरई क्षेत्र में बेखौफ जुआ कारोबार, पुलिस की “मेहरबानी” पर सवाल

संजय,तबरेज, बड़रा ने उठाया है जिमा

शहडोल।।

शहडोल जिले के सिंहपुर, खैरहा और सरई क्षेत्र में इन दिनों जुआ कारोबार चरम पर है। आलम यह है कि गांवों से लेकर जंगल किनारे तक खुलेआम ताश के पत्ते फड़फड़ा रहे हैं और हजारों-लाखों रुपये रोजाना दांव पर लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जुआरियों का हौसला इतना बुलंद है कि कहीं भी, कभी भी फड़ जमा लेते हैं—मानो कानून नाम की कोई चीज हो ही नहीं।

सूत्र बताते हैं कि सबसे बड़ी बात यह है कि जुए के इन अड्डों पर कुछ पुलिस कर्मचारियों की अनदेखी या मौन सहमति की चर्चा लगातार हो रही है। क्षेत्र के लोगों का सवाल है कि जब हर गतिविधि की जानकारी चौकियों और थानों तक पल-पल पहुंचती है, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या ये जुआ अड्डे बिना “सुरक्षा कवच” के इतने दिनों तक फल-फूल सकते हैं?

खैरहा के आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर होते ही कुछ खास स्थानों पर वाहन रुकना शुरू हो जाते हैं और सुबह तक जुआ चलता रहता है। सिंहपुर के केरहा,खैरहा कोटवार, शिल्परी के जंगल और सरई में भी हालात अलग नहीं हैं—यहां भी जुआड़ों की आहट से आमजन त्रस्त है। खेती-किसानी करने वाले लोग बताते हैं कि अलग-अलग मोटरसाइकिल व वाहनों में जुआड़ियों द्वारा यहाँ जुआँ की मंडी सजाई जाती है।

आम जनता चाहती है कि पुलिस अधीक्षक शहडोल तत्काल विशेष टीम भेजकर इन जुआ माफियाओं पर नकेल कसें। क्षेत्र के लोग स्पष्ट कह रहे हैं—अगर पुलिस वास्तव में कार्रवाई कर दे, तो ये फड़ एक घंटे भी नहीं टिकेंगे।

कुल मिलाकर सिंहपुर, खैरहा और सरई क्षेत्र में जुआ कारोबार कानून-व्यवस्था पर गहरा सवाल खड़ा कर रहा है। अब देखना है कि प्रशासन कार्रवाई करता है या फिर यह अवैध खेल यूं ही चलता रहेगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!