दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

आदतन अपराधी अयान बुढ़ार में बेच रहा कोरेक्स पुलिस की नींद गायब, नशे का कारोबार बेखौफ जारी

आदतन अपराधी अयान बुढ़ार में बेच रहा कोरेक्स
पुलिस की नींद गायब, नशे का कारोबार बेखौफ जारी
शहडोल।।
पूरे मप्र में नशीली कफ सिरप से मरने वाले बच्चों की लाश ने इतना शोर मचाया की सरकार के कान खड़े हो गए और तमिलनाडु से लेकर यूपी की कम्पनियों में इस नशीले सिरप को बैन किया गया किन्तु स्थानीय स्तर पर नशे के सौदागर अभी भी इसे युवाओं में नशा पैदा कर रहे हैं।

बुढ़ार में नशे के कारोबार पर पुलिस की कथित सख्ती सिर्फ कागज़ों में ही नजर आ रही है। ज़मीनी हकीकत यह है कि आदतन अपराधी अयान फिर से खुलेआम कोरेक्स बेचते हुए सक्रिय है। इस पर पहले भी कई बार आरोप लगे, शिकायतें हुईं, चर्चाएं उठीं, पर कार्रवाई आज तक अधूरी ही रही — और यही वजह है कि अमान अब और भी बेखौफ होकर सप्लाई नेटवर्क बढ़ा रहा है।
अयान देर शाम और रात में उन क्षेत्रों में सक्रिय दिखाई देता है जहाँ पहले भी नशे का लेन–देन पकड़ा गया था। युवाओं में कोरेक्स का दुरुपयोग लगातार बढ़ रहा है, और अमान इसके मुख्य सप्लायर के रूप में बदनाम है। स्थानीय लोग बताते हैं कि वह दिन में सामान्य व्यक्ति की तरह रहता है लेकिन अंधेरा होते ही अपना “नशा कारोबार मोड” चालू कर देता है।

सवाल यह है कि अयान पर स्थानीय थाने में कई मामले दर्ज होने के बाद भी पुलिस के हाँथ खाली क्यों हैं।
अमान की गतिविधियाँ किसी से छिपी नहीं हैं। कई बार लोग इसकी शिकायत थाने तक ले गए, लेकिन—
• न पकड़े जाने का डर,
• न छापेमारी का दबाव,
• न कोई गंभीर कार्रवाई।
इससे साफ है कि या तो पुलिस की निगरानी कमजोर है, या फिर जानबूझकर कमजोर रखी जा रही है।
कोरेक्स जैसे नशीले सिरप के कारण कई युवा पढ़ाई और परिवार दोनों से दूर होते जा रहे हैं। अभिभावक चिंता में हैं कि यदि अयान जैसे सप्लायर पर लगाम नहीं लगी, तो आने वाले समय में पूरा बुढ़ार नशे की गिरफ्त में होगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!