दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

कोंडागांव: तेज रफ्तार बाइक की पिकअप से टक्कर…ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला; अलग-अलग हादसों में तीन की मौत

कोंडागांव जिले में नववर्ष की पहली रात दर्दनाक सड़क हादसे हुए। तेज रफ्तार बाइक पिकअप से टकराने पर दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक अलग हादसे में ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। 24 घंटे में तीन जानें गईं।

नववर्ष की पहली ही रात कोंडागांव जिले में दर्दनाक सड़क हादसे सामने आए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बफना के पास एक जनवरी की रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ एक अलग हादसे में ट्रक ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं दूसरी ओर, कोंडागांव में शुक्रवार सुबह एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नगर के संत सेवालाल चौक पर सीमेंट से लदी एक ट्रक ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला के वृद्धाश्रम से जुड़ी होने की जानकारी सामने आई है। बीते 24 घंटे में जिले में हुए इन सड़क हादसों में अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!