दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बिना अनुमति तान दिया तीन माले की दुकान

बिना अनुमति तान दिया तीन माले की दुकान

शिकायत के बाद भी राजस्व अमला नींद में

शहडोल।।

धनपुरी नगर पालिका अन्तर्गत कालेज तिराहा से खैरहा मार्ग में बिना अनुमति की कामर्शियल दुकान बनाया जा रहा है विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि नगरपालिका को घर के हिसाब से अनुमति लिया गया है और उसे दुकान की तर्ज पर बनाया जा रहा है यही नही दो माले से ऊपर के लिए टीएनसीपी की अनुज्ञा की आवश्यकता होती है
हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की शिकायत राजस्व अमले को दी गई है किंतु अब तक किसी प्रकार की कार्यवाई नही हुई है सूत्र बताते हैं कि जिस स्थान पर दुकान बनाया जा रहा है वह जमीन वहाँ है ही नही।
जानकारी के अनुसार संबंधित निर्माण टीएनसीपी मानकों और दायरे को पूरी तरह नजरअंदाज कर किया जा रहा है। न तो भवन निर्माण की स्वीकृति ली गई है और न ही नक्शा पास कराया गया है, फिर भी निर्माण निर्बाध रूप से चल रहा है।
आरोप है कि शिकायत किए जाने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं और अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।
अगर समय रहते अवैध निर्माण पर रोक लगाई नही लगाई गई तो ऐसे ही अवैध निर्माण कार्य होते रहेंगे और सरकार के राजस्व में चूना लगता रहेगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!