दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

देख तेरे संसार की हालात क्या हो गई भगवान!

देख तेरे संसार की हालात क्या हो गई भगवान!

कहीं टूटे घर कहीं टूटे मकान

रात में नोटिस दिन में तोड़ दिया दुकान

42 एकड़ जमीन पर सिर्फ चंद लोगों के नाम

ठंड की सिहरन में पन्नी का लिहाफ,कार्यवाई सिर्फ गरीबो के नाम

अपने ही जनता को नही बचा सकी भाजपा की स्थानीय सरकार

शहडोल।।
भगवान इंसानो को बनाया है इंसान ने भगवान की सिर्फ आराधना की है किंतु मंदिर में भगवान को स्थान इंसान ही देता है उस इंसान को बेघर भगवान तो नही करते हां धर्म को आधार बनाकर इंसान-इंसान पर अत्याचार जरूर करता है पुराने फिल्म का एक गाना है “देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगावन कि कितना बदल गया इंसान”इस गाने का मार्मिक अर्थ भटिया मंदिर के सामने ठंड की सिहरन में सिहरते उन गरीबो को देखिए जो पन्नी बिछाकर अपने तन पर ओढ़ने का लिहाफ ढंकते पड़े रहते हैं।
जैतपुर भटिया मंदिर के प्रांगण में 17 लोगों पर अतिक्रमण की कार्यवाई की गई अतिक्रमणकारी में किसी बड़े रसूखदार का नाम नही बल्कि दिन भर दिहाड़ी कमाकर अपना भरण-पोषण करने वाले 17 लोग और उनसे जुड़े तकरीबन सैकड़ो परिवार के लोग थे। प्रशासन की लाठी में ईमानदारी कम अत्याचार ज्यादा झलकता है वहाँ मौजूद सभी लोगो ने बताया कि पूरा मंदिर परिसर लगभग 42 एकड़ के आसपास है इस भूमि में इन गरीबों के स्थान पर अन्य अतिक्रमणकारियो के नाम भी आ सकते थे किंतु कार्यवाई का चाबुक सिर्फ चंद लोगों पर ही चला।

रात में नोटिस दिन में कार्यवाई

भटिया मंदिर प्रांगण पर जिन गरीबों पर कार्यवाई हुई उन्होंने बताया कि अचानक रात में जैतपुर तहसील द्वारा नोटिस दिया गया और सुबह आकर जेसीबी दुकान ढहाने लगी नियमतः अतिक्रमण हटाने के लिए विस्थापन का समय दिया जाता है ताकि घर व दुकानों में रखे सामानों और घरेलू वस्तुओं को व्यवस्थित किया जा सके किंतु इस नियम को दरकिनार कर गरीबो का घर व दुकान तोड़ा गया उनमें से कुछ ऐसे लोग हैं जो वहाँ पिछले 30 वर्षों से दुकान लगाने के साथ अपने रहने का स्थान बनाया था।

मुख्यमंत्री के आने से पहले आया था विधायक व भाजपा नेताओं का काफिला

जानकारी के अनुसार 9 जनवरी को मुख्यमंत्री को भटिया प्रांगण में आना था जिसकी तैयारी पूर्व से ही की जा रही थी इसके लिए इस प्रांगण में स्थानीय विधायक समेत भाजपा के सभी प्रतिनिधियों का काफिला यहाँ आया हुआ था इस कार्यवाही को रुकवाने के लिए और अपने दुकानों और घरों को टूटने से बचाने के लिए लोगों ने सभी भाजपा पदाधिकारियों से गुहार लगाई भाजपा के कुछ प्रतिनिधियों ने उन्हें घर दुकान न टूटने का आश्वासन भी दिया किन्तु उनका आश्वासन भी उन नेताओं के आश्वासन और दावों जैसा ही था जो वोट लेने से पहले दिया और किया जाता है।

इनका कहना है

(फोन लगाने पर फोन नही उठा,दीपक मंडावी एसडीएम जैतपुर)

(आपने मामला संज्ञान में लाया है मैं कलेक्टर से बात करती हूँ,अमिता चपरा भाजपा जिलाध्यक्ष)

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!