दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

थानों में कुर्सियों की अदला-बदली, लेकिन सालों से जमे प्रभारियों पर कोई असर नहीं

थानों में कुर्सियों की अदला-बदली, लेकिन सालों से जमे प्रभारियों पर कोई असर नहीं
शहडोल।
जिले में थाना प्रभारियों को इस थाने से उस थाने भेजने का क्रम तो तेज है, लेकिन तीन साल से अधिक समय से एक ही जगह जमे कई प्रभारियों पर प्रशासन की नजर अब तक नहीं पड़ी है। हालिया तबादलों में कुछ नाम बदले जरूर गए, पर व्यवस्था की जड़ता जस की तस बनी हुई है। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि फेरबदल केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जबकि लंबे समय से एक ही थाने में टिके प्रभारी अब तक स्थान्तरण नीति से बाहर हैं ।

फिलहाल नए आदेश के अनुसार सोहागपुर थाने की कमान अब अरुण पांडे को सौंपी गई है। वहीं, लंबे समय से सोहागपुर थाना प्रभारी रहे भूपेंद्र मणि पांडे को अमलाई थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में अब तक अमलाई थाना संभाल रहे जयप्रकाश शर्मा को जैतपुर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि जैतपुर थाना प्रभारी जिया उल हक को ब्यौहारी थाने की कमान सौंपी गई है।
प्रशासनिक स्तर पर किए गए इन बदलावों को जिले में बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!