दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Yoga For Knee Pain: घुटनों का दर्द जड़ से खत्म! रोज करें ये 7 आसान योगासन

Yoga Tips: घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो सिर्फ दवाओं के भरोसे न रहे, बल्कि योग के अभ्यास के जरिए प्राकृतिक तरीके से इस दर्द से छुटाकारा पाएं। यहां घुटनों के दर्द को कम करने वाले असरदार योगासन बताए जा रहे हैं।

Yoga For Knee Pain : आजकल घुटनों का दर्द सिर्फ बुज़ुर्गों की ही नहीं, बल्कि युवाओं की भी आम समस्या बन चुका है। लंबे समय तक बैठना, मोटापा, गलत लाइफस्टाइल, आर्थराइटिस या कमजोरी के कारण घुटनों में दर्द, सूजन और अकड़न हो जाती है। ऐसे में योग एक सुरक्षित, सस्ता और असरदार उपाय है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के घुटनों को मज़बूत बनाता है।

इस लेख में हम जानेंगे घुटनों के दर्द के लिए आसान योगासन, उनके फायदे और सही तरीका। अगर आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं और दवाइयों से बचना चाहते हैं, तो योग आपके लिए सबसे बेहतरीन उपाय है। नियमित अभ्यास से घुटनों की ताकत बढ़ती है और दर्द धीरे-धीरे कम होने लगता है।

घुटनों में दर्द क्यों होता है?

घुटनों के दर्द के मुख्य कारण

  • उम्र बढ़ना
  • गठिया (Osteoarthritis)
  • मोटापा
  • लंबे समय तक खड़े या बैठे रहना
  • कैल्शियम की कमी
  • चोट या नसों की कमजोरी

घुटनों के दर्द के लिए 7 आसान योगासन

ताड़ासन

  • घुटनों और पैरों की मांसपेशियां मजबूत करता है
  • शरीर का संतुलन बेहतर बनाता है

कैसे करें:

सीधे खड़े होकर दोनों हाथ ऊपर उठाएं और एड़ियों पर खड़े हों। 10–15 सेकंड तक रहें।

Yoga For Knee Pain Ghutno Ke Dard Ke liye Yoga

वज्रासन

  • घुटनों के जोड़ों को मजबूती देता है
  • दर्द और सूजन में राहत

कैसे करें:

घुटनों के बल बैठकर पीठ सीधी रखें। शुरुआत में 1–2 मिनट करें।

सेतुबंधासन

  • घुटनों और जांघों को मजबूत करता है
  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है।

    कैसे करें:

    पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ते हुए शरीर के मध्य भाग को ऊपर हवा में उठाएं।

Yoga For Knee Pain Ghutno Ke Dard Ke liye Yoga

पवनमुक्तासन

  • घुटनों की जकड़न कम करता है
  • जोड़ों की गतिशीलता बढ़ाता है

कैसे करें

पीठ के बल लेटकर एक-एक घुटना छाती तक लाएं।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

फायदे:

  • सूजन और तनाव कम करता है
  • दर्द सहनशीलता बढ़ाता ह
Yoga For Knee Pain Ghutno Ke Dard Ke liye Yoga

भुजंगासन 

 

  • नसों को सक्रिय करता है
  • घुटनों और कमर के दर्द में राहत

    कैसे करें: 

    पेट के बल लेटकर हथेलियों के बल पर शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाते हुए खिंचाव दें।

    अर्ध उत्तानासन

  • घुटनों की अकड़न दूर करता है
  • पैरों की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं

    कैसे करें:

ताड़ासन के मुद्रा में खड़े होकर आगे की ओर झुकें। कूल्हे को सीधा रखते हुए हथेलियों से जमीन छुएं।

Yoga For Knee Pain Ghutno Ke Dard Ke liye Yoga

योग करते समय सावधानियां

  • बहुत ज़्यादा दर्द हो तो ज़ोर न लगाएं
  • योग हमेशा खाली पेट करें
  • शुरुआत में योग गुरु की सलाह लें
  • सर्जरी या गंभीर गठिया में डॉक्टर से पूछें।

घुटनों के दर्द में योग के अतिरिक्त टिप्स

  • रोज़ 20–30 मिनट योग करें
  • वजन नियंत्रित रखें
  • कैल्शियम और विटामिन D लें
  • कुर्सी पर सही तरीके से बैठें
Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!