दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला कोरबा की नई कार्यकारिणी की घोषणा में पसान क्षेत्र के युवा नेता हिमांशु पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोरबा/ पसान // भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला कोरबा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में पसान क्षेत्र के युवा नेता हिमांशु पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद यह नियुक्ति सूची जारी की गई है। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई है।
हिमांशु पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष कोरबा
हिमांशु पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष कोरबा
नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। इसी क्रम में पसान निवासी हिमांशु पाण्डेय को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय हिमांशु पाण्डेय भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पसान और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हिमांशु पाण्डेय के नेतृत्व में युवा मोर्चा कोरबा जिले में और अधिक सक्रियता के साथ काम करेगा।
हिमांशु पाण्डेय ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। साथ ही भाजपा की नीतियों और योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। संगठन के कार्यों को मजबूत करने के लिए वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।
Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!