दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

7k Network

सड़क दुर्घटना में शहडोल के 3 अधिकारियों समेत 5 की मौत

सड़क दुर्घटना में शहडोल के 3 अधिकारियों समेत 5 की मौत

शहडोल।।

एक भीषड़ सड़क हादसे में कल देर रात शहडोल जिले के 3 सरकारी अधिकारी सहित 5 लोगो की मौत हो गई है। यह हादसा शहडोल जिले की सीमा से लगे उमरिया जिले के मझगंवा गांव के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग 43 पर हुआ। सभी मृतक एक इनोवा गाड़ी में सवार थे। मित्र की जन्मदिन पार्टी से रात करीब साढ़े 12 बजे शहडोल लौटते समय गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषड़ था कि गाड़ी सहित इंसानो के भी परखचे उड़ गए। मरने वालों में शहडोल जिला खनिज इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा केंद्र के जिला प्रबन्धक अवनीश दुबे, मनरेगा इंजीनियर दिनेश सरिवान व दो अन्य प्रकाश जगत और अमित शुक्ला शामिल है। इनके साथ कुछ और भी मित्र वापस लौट रहे थे जो दूसरी गाड़ी में होने की वजह से बच गए। कलेक्टर शहडोल वंदना वैद्य ने बताया कि इस भीषड़ सड़क हादसे में उनके 3 अधिकारियों की मौत हुई है। दो अन्य के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

7k Network
7k Network
error: Content is protected !!