दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,
7k Network

होम

7k Network

शिवराज सरकार में हासिए पर रखे जा रहे ब्राह्मण मतदाता लगातार उपेक्षित हो रहा सवर्ण समाज

शहडोल।।

शहडोल संभाग के लगभग पांच लाख ब्राह्मण मतदाता जब से भाजपा में गए, भाजपा जीतती गई और ब्राह्मण लगातार रसातल में समाते गए आज स्थिति यह है कि कभी विंध्य प्रदेश के शान प्रथम मुख्यमंत्री पंडित शंभूनाथ शुक्ला के समर्थक मतदाता राजनीतिक शून्यता के गाल में समा गए।

शहडोल सम्भाग की इकलौती अनारक्षित शीट कोतमा में जैसे ही भाजपा ने टिकट की घोषणा की ये बात बिलकुल प्रमाणित हो गया, ये चौथा विधानसभा चुनाव है कोतमा विधानसभा के अनारक्षित होने पर जब भाजपा ने ब्राह्मणों को नजर अंदाज किया है और ये बात आग की तरह सुलग रही है पूरे संभाग के ब्राह्मण मतदाताओं में कि आज संभाग में ऐसा कोई विधानसभा नही जहा बिना ब्राह्मण मतों के भाजपा एक भी सीट जीत सके फिर भी शिवराज की भाजपा ब्राह्मणों को हासिए पर लाने की कोशिश में सफल हुए हैं।

पिछला चुनाव हारे हुए अपने खास व्यक्ति को कोतमा से तीसरी बार टिकट दिलाकर संभाग की सारी सीट दांव पर लगा चुकी हैं।

शहडोल लोकसभा आदिवासी है इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है की संभाग बिना सवर्णों के आगे बढ़ जाएगा।

कभी संभाग में तीन सीट मुक्त हुआ करती थी और शंभूनाथ शुक्ला, रामकिशोर शुक्ला , लवकेश सिंह, लल्लू सिंह ,छोटेलाल सरावगी, संभाग के पहचान हुआ करते थे।परंतु जब से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए भाजपा में धीरे धीरे सवर्ण हाशिए पर चले गए।

आज संभाग में एक भी नगर परिषद का अध्यक्ष तक सवर्ण समाज का नही है। ये बात आज के युवाओं में आग की तरह सुलग रहा है कि शिवराज सिंह चौहान शहडोल संभाग के सवर्ण मतदाताओं को इतना भेदभाव आखिर क्यों कर रहे हैं।

अच्छी बात यह है कि तीन अक्टूबर को शहडोल में लाडली बहना सम्मेलन में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री का शहडोल आगमन हो रहा है और कोतमा में भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद संभाग के सवर्ण मतदाताओं में काफी आक्रोश बढ़ा हुआ है।

यही हाल, हाल ही में जनपद जिला एवं नगरीय निकाय चुनाव में हुआ जहाँ किसी एक ब्राह्मण को बड़े पद के काबिल नही समझा गया, जबकि ब्राह्मण समाज भाजपा के कोर वोटर माने जाते हैं, जैतपुर विधानसभा में ब्राह्मण समाज भाजपा के निर्णायक की भूमिका निभाते हैं बावजूद इसके भाजपा द्वारा लगातार शहडोल संभाग में ब्राह्मणों को गर्त में ढकेलने का प्रयास किया जा ता रहा है।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

7k Network
7k Network
error: Content is protected !!