दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

5 नवंबर को करनाल में अमित शाह की हुंकार, लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

5 नवंबर को करनाल में अमित शाह की हुंकार, लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

करनाल में 5 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी एक महत्वपूर्ण पदयात्रा का आयोजन करने जा रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। यह पदयात्रा “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” के विषय पर होगी। हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया।

लोकतंत्र बचाओ अभियान और कांग्रेस पर निशाना

अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र की संस्थाओं को कमजोर करने का इतिहास बनाया है तथा वह वोट चोरी के झूठे आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रही है। वहीं भाजपा पूरे राज्य में लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सच्चाइयों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता ‘‘लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ’’ अभियान के तहत हर जिले और लोकसभा क्षेत्र में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी, इंडिया गठबंधन, कांग्रेस और सीजेपी के नेता रोजाना झूठ फैलाकर माहौल बिगाड़ रहे हैं। वोटर सूची और एसआईआर मामले में भी भ्रम फैलाया जा रहा है जबकि एसआईआर बारहवीं बार हो रहा है जिसमें दस बार कांग्रेस के शासनकाल में हुआ था।

वोटर सूची और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता

अर्चना गुप्ता ने विस्तार से बताया कि ड्राफ्ट वोटर सूची से करीब 13 करोड़ वोटरों को हटाया गया है जिनमें मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट वोटर शामिल हैं। अगर किसी को संदेह है कि उसका वोट हट गया है तो फॉर्म-6 भरकर वोटर सूची में पुनः शामिल हो सकता है। यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हो रही है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद कांग्रेस पूरे देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है और अस्थिरता पैदा करना चाहती है। विपक्ष भारत को बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसा बनाने की योजना बना रहा है लेकिन जनता ऐसी साजिशों को सफल नहीं होने देगी। इसी वजह से भाजपा कार्यकर्ता सच को लोगों तक पहुंचाने के लिए घर-घर जाएंगे।

अर्चना गुप्ता ने बताया कि 5 नवंबर को करनाल में सुबह 10 बजे एक बड़ी पदयात्रा होगी जिसमें गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। पदयात्रा सेक्टर-12 के मार्केट ग्राउंड से महात्मा गांधी की प्रतिमा तक प्रस्तावित है, मार्ग का निरीक्षण अभी किया जाएगा।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अब सत्ता से बाहर है और जहां भी चुनाव लड़ रही है, उसका सूपड़ा साफ हो रहा है। जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। वह नेताओं से अपेक्षा करती हैं कि वे सही तथ्य आधारित मुद्दे उठाएं, न कि देश एवं भाजपा की आलोचना करते हुए देश का अपमान करें।

अर्चना गुप्ता ने यह भी कहा कि नेता प्रतिपक्ष का काम देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना है। राजनीतिक दल आते-जाते रहते हैं, लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों से इसी भावना के साथ काम कर रहे हैं। विपक्ष के लिए सत्ता प्राथमिकता है, राष्ट्र नहीं।

इस पदयात्रा को भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है, जिसमें अमित शाह के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता समाप्त करने के लिये जनता को जागरूक किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरियाणा की राजनीति में खासा महत्व रखता है।

Source

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!