दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

होटल में बंधक बनाया, फिर युवक के प्राइवेट पार्ट में बीयर की बोतल और चम्मच डाला; रोहतक में रूह कंपा देने वाली वारदात

रोहतक, हरियाणा। हरियाणा के रोहतक में घर की गली से शुरू हुआ विवाद एक युवक के साथ कथित बर्बरता में बदल गया। आरोप है कि कुछ युवक उसे जबरन घर से उठाकर झज्जर रोड स्थित बुलबुल होटल ले गए। वहां उसे कमरे में बंद कर कपड़े उतरवाए गए और कई लोगों ने बेल्ट, डंडों तथा सरियों से बेरहमी से पिटाई की। युवक ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गंभीर यौन हिंसा भी की गई।

होटल के कमरे में बंद कर की गई पिटाई

शिकायत के अनुसार, आरोपित युवक को जबरन होटल लेकर पहुंचे थे। वहां कमरे में बंद करने के बाद उसके कपड़े उतारे गए। इसके बाद कई युवकों ने मिलकर उस पर हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट, डंडों और लोहे की सरियों से उसकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यौन हिंसा का भी लगाया आरोप

पीड़ित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके प्राइवेट पार्ट में बीयर की खाली बोतल और चम्मच डालकर यातनाएं दीं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

युवक की शिकायत पर पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने नामजद युवकों और अन्य आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

फिलहाल उपलब्ध जानकारी में विवाद की शुरुआती वजह और आरोपितों की संख्या स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!