दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

200 से भी ज्यादा वर्षो का इतिहास और सदियों से चली आ रही रश्म, खैरहा गढ़ी में भगवान शंकर-पार्वती व नरसिंह का अखण्ड मानस संपन्न

200 से भी ज्यादा वर्षो का इतिहास और सदियों से चली आ रही रश्म, खैरहा गढ़ी में भगवान शंकर-पार्वती व नरसिंह का अखण्ड मानस संपन्न
शहडोल।

 

खैरहा गढ़ी और राजाओं की अपनी एक विरासत व परंपरा रहा है जो खैरहा ही नही बल्कि इससे जुड़े 84 गांवो की एक अमर गाथा है जिसे ऐतिहासिक पन्नो में समेटा जा सकता है कभी पंडित नेहरू के परिवार तक अपना दखल रखने वाले इस परिवार की परंपरा और संस्कृति आज समूचे 84 गांव व गढ़ी की पहचान है ।
यहाँ होने वाला भगवान शंकर-पार्वती और नरसिंह देव की पूजा अपने अंदर सदियों का इतिहास समेटा है कई पीढ़ियों से चली आ रही है गढ़ी परंपरा व परिवार से जुड़े लोग बताते हैं कि यह संस्कृति इनके पूर्वजों द्वारा शुरू की गई संकट व विपत्ति की स्थिति में गढ़ी व गढ़ी से जुड़े समूचे गांव की रक्षा,सम्पन्नता, समृद्धि के लिए भगवान शंकर-पार्वती, नरसिंह देव की आराधना व पूजा अर्चना होता आ रहा है जो अब एक विशेष रश्म हो चुका है।
दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजक लाल रघुनंदन सिंह ने बताया कि 24 घण्टे के इस मानस के कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रों के उच्चारण, विधि-विधान आहुति भंडारा प्रसाद वितरण के बाद होना है।
राजा भैया द्वारा किए गए इस अपील का व्यापक असर देखने को मिला और कार्यक्रम में दूरदराज क्षेत्रो से श्रद्धालु गण व उनके इलाके के लोग पहुचे।
आज कार्यक्रम के समापन अवसर पर लाल रघुनंदन सिंह राजा भैया सपरिवार भगवान शंकर-पार्वती और नरसिंह देव की पूजा अर्चना ,हवन-आहुति कर संपन्न किए इस अनुष्ठान में सैकडो श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में लाल रघुनंदन सिंह राजा भैया के साथ ध्रुवेंद्र प्रताप सिंह (परिवार के भाई) भुवनेश्वर सिंह व समूचा गढ़ी परिवार मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!