दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

AILET 2027 Admit Card: अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

नई दिल्ली, दिल्ली। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू), दिल्ली ने अखिल भारतीय विधि प्रवेश परीक्षा (एआईएलईटी) 2027 के एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर उम्मीदवार लॉगिन के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

13 दिसंबर को आयोजित होगी परीक्षा

एआईएलईटी 2027 का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। पंजीकृत अभ्यर्थी छह दिसंबर तक लॉगिन पोर्टल से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें अभ्यर्थी

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। इससे उन्हें परीक्षा कक्ष और निर्धारित सीट तलाशने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रवेश पत्र की प्रिंटेड कॉपी अनिवार्य

विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को इसे ऑनलाइन डाउनलोड करके प्रिंट निकालना होगा। प्रवेश पत्र की भौतिक प्रति के बिना परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एआईएलईटी का एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘Candidate Login’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • ‘AILET Admit Card’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे प्रवेश पत्र में दर्ज सभी विवरण जांचें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर केंद्र पर पहुंचें।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!