दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

Delhi AQI Today: दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, खराब श्रेणी में बनी हुई है हवा; पांच इलाकों में एक्यूआई 300 पार

नई दिल्ली, दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बदलते मौसम के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। वहीं, वायु प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। बुधवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के अनुसार, सुबह छह बजे राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 228 रहा। कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंच गया।

डीटीयू और आनंद विहार में ज्यादा प्रदूषण

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) क्षेत्र में एक्यूआई 331 दर्ज किया गया। आनंद विहार में एक्यूआई 327 और नॉर्थ कैंपस में 314 रहा। इसके अलावा इग्नू-मैदानगढ़ी और बुराड़ी क्रॉसिंग में एक्यूआई 304 दर्ज किया गया। अशोक विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 रहा।

मंगलवार के मुकाबले बढ़ा एक्यूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह आठ बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 200 दर्ज किया गया था। उस दौरान पीएम2.5 मुख्य प्रदूषक रहा था। बुधवार सुबह दर्ज आंकड़ों में राजधानी की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई।

शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण के स्तर में काफी अंतर देखने को मिला है। राजधानी का औसत एक्यूआई 228 रहने के बावजूद पांच स्थानों पर हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है ठंड का असर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश होने की संभावना नहीं है। हालांकि, सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा छाया रह सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!