दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

वाराणसी में रेलवे निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, अभियंता से मारपीट, बुलडोजर से कुलचने की कोश‍िश का आरोप

वाराणसी में रेलवे परियोजना की जमीन खाली कराने के दौरान हंगामा, अभियंता से मारपीट और बुलडोजर से कुचलने के आरोप

वाराणसी, उत्तर प्रदेश। जैतपुरा थाना क्षेत्र के नक्खीघाट में रेलवे की निर्माणाधीन परियोजना के लिए जमीन खाली कराने पहुंची संयुक्त टीम और स्थानीय लोगों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मारपीट और ईंट-पत्थर चलने का आरोप है। कार्यदायी संस्था के वरिष्ठ अभियंता और एक स्थानीय निवासी ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

रेलवे परियोजना के निर्माण में आ रही थी बाधा

वाराणसी-दीनदयाल उपाध्याय मिड सेक्शन डाउनलाइन परियोजना के तहत नक्खीघाट स्थित ब्रिज संख्या-20 के पास पाइलिंग का कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के लिए निर्धारित स्थल पर अतिक्रमण होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था।

रेलवे की ओर से संबंधित पक्ष को तीन बार नोटिस जारी कर जगह खाली करने को कहा गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित की गई।

स्थल का निरीक्षण करने के बाद शुरू हुई कार्रवाई

संयुक्त टीम ने बुधवार को मौके का निरीक्षण करने के बाद रेलवे निर्माण के लिए जमीन खाली कराने की कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान स्थानीय लोगों की ओर से विरोध किया गया।

कार्यदायी संस्था एमएलसीसी-मारुति जेवी के वरिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार योगी ने पुलिस को बताया कि वह संस्था के अधिकृत प्रतिनिधि के रूप में मौके पर मौजूद थे।

अभियंता ने लगाया पथराव और मारपीट का आरोप

महेंद्र कुमार के मुताबिक, विशाल सोनकर ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए और अभियंता के साथ मारपीट करने लगे।

अभियंता ने ईंट-पत्थरों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में उन्हें चोटें आईं और रेलवे की निर्माणाधीन परियोजना का काम बाधित हुआ।

बाउंड्रीवाल तोड़ने और हत्या के प्रयास की शिकायत

दूसरी ओर विशाल सोनकर ने अपनी तहरीर में बताया कि आराजी संख्या 48/1 स्थित प्लाट पर उसका कब्जा है। आरोप है कि 25 नवंबर की शाम करीब पांच बजे महेंद्र सिंह योगी आधा दर्जन अज्ञात लोगों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे और बिना पूर्व सूचना के बाउंड्रीवाल तोड़ने लगे।

विशाल ने विरोध करने पर जातिसूचक अपशब्द कहने, मारपीट करने और बुलडोजर से कुचलकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस से मदद मांगी।

दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जैतपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!