दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

मुख्यमंत्री की काफिले में चूक, धक्का लगाकर पहुँचे

पेट्रोल पम्प मालिको की क्या कमाई है और उनके द्वारा कैसे भ्रष्टाचार किया जाता है इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब पेट्रोल पम्प मालिक ने मुख्यमंत्री के वाहन में मिक्स तेल भरवा दिया,जब मुख्यमंत्री इनके भ्रष्टाचार की गुड लिस्ट में हैं तो आम आदमी की क्या बिसात।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ चूक सामने आई है। रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले की 19 कारें अचानक से चलना बंद हो गईं। एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में गाड़ियों में आई कमी के चलते सब हैरान हो गए। गाड़ियों को चेक करने पता लगा कि इनमें पानी मिला डीजल भर दिया गया है। इसके बाद प्रशासन की तरफ से तुरंत एक्शन लेते हुए पंप को सील कर दिया गया।
दरअसल पूरा मामला रतलाम शहर के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स ट्रोल पंप से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक सीएम काफिले की करीब 19 कारों में यहां से गुरुवार रात करीब 10 बजे डीजल भरवाया गया था। गाड़ियां पंप से कुछ दूर गईं, तभी उनमें समस्या आने लगी। कुछ गाड़ियां तो चलते-चलते बीच सड़क पर ही बंद हो गईं। इस तरह अचानक एक साथ इतनी गाड़ियों के बंद होने से हर कोई हैरान हो गया। बीच सड़क बंद हो गईं गाड़ियों को धक्का लगाकर एक किनारे किया गया
इस घटना की सूचना नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को हुई, तो वो मौके पर पहुंचे और मामले को समझा। जांच में सामने आया कि गाड़ियों में भरे गए डीजल में कोई समस्या है। बाद में पता चला कि इन गाड़ियों में पानी मिला हुआ पेट्रोल डाला गया है। ऐसा ही एक अन्य ट्रक के साथ भी हुआ। ट्रक चालक के मुताबिक उसने पंप से 200 लीटर डीजल डलाया था, वह भी अचानक चलते-चलते बंद हो गया।

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!