दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

अमलाई–बरगवां शराब दुकान में मारपीट, खून-खराबा ठेकेदार के लोगों पर ग्राहकों को पीटने का आरोप

अमलाई–बरगवां शराब दुकान में मारपीट, खून-खराबा
ठेकेदार के लोगों पर ग्राहकों को पीटने का आरोप

Oplus_16908288

अमलाई/अनूपपुर।
हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन जी का मधुशाला में लिखी कुछ पंक्तियाँ हैं, ‘मंदिर-मस्जिद बैर कराए,प्रीति कराए मधुशाला’ स्व.बच्चन जी की ये पंक्तियाँ आज भी मयखाने से लेकर मयप्रेमियों के दिमाग और जुबाँ पर तकियाकलाम है किंतु इसके विपरीत शराब की दुकान में शराब खरीदते वक्त शराब ठेकेदार के सेल्समैन और ग्राहक के बीच खरीदारी को लेकर जब नोंकझोंक,झड़प हाथापाई में बदल गई।
मामला अमलाई बरगवां स्थित शराब दुकान का है जहाँ मंगलवार देर शाम विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों और दुकान संचालक पक्ष के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब खरीदते वक्त ग्राहक और शराब ठेकेदार के कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच झड़प हो गई।

घटना के बाद दुकान परिसर में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शराब दुकान में लंबे समय से दबंगई, मनमानी वसूली और अभद्र व्यवहार की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने मारपीट की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकानों पर लगातार बढ़ रही गुंडागर्दी और अवैध वसूली पर अंकुश लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!