दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

सिंहपुर थाना क्षेत्र में खुलेआम जुआ, पुलिस की नाकामी पर उठ रहेसवाल

सिंहपुर थाना क्षेत्र में खुलेआम जुआ, पुलिस की नाकामी पर उठ रहे सवाल

केरहा में सुनील,बडरा, संजय, तबरेज सम्हाल रहे कमान

सिंहपुर।
सिंहपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों जुएँ का अवैध कारोबार जमकर पनप रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गाँवों से लेकर कस्बे के अंदरूनी इलाकों तक शाम 4,5बजे से ताश के पत्तों पर किस्मत आजमाने वालों की भीड़ जुट जाती है। हैरानी की बात यह है कि यह सारा खेल पुलिस चौकियों और थाना परिसर से कुछ ही दूरी पर चल रहा है, जिससे पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस प्रकार से बड़े पैमाने पर जुएँ का फड़ संचालित होना यह बता रहा है कि पुलिस की गश्ती और मुस्तैदी कितनी है

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जुएँ के इस फड़ के कारण क्षेत्र में अपराध, मारपीट, नशे और अव्यवस्था की घटनाएँ बढ़ रही हैं। गरीब और बेरोज़गार युवा इस चक्रीय दलदल में फँसकर कर्ज़ और सामाजिक तनाव झेल रहे हैं। जनता पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है, ताकि क्षेत्र में अनुशासन और कानून-व्यवस्था बहाल हो सके।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!