दिव्यकीर्ति सम्पादक-दीपक पाण्डेय, समाचार सम्पादक-विनय मिश्रा, मप्र के सभी जिलों में सम्वाददाता की आवश्यकता है। हमसे जुडने के लिए सम्पर्क करें….. नम्बर-7000181525,7000189640 या लाग इन करें www.divyakirti.com ,

बीच सड़क पर कमर्शियल दुकानें – अतिक्रमण बेलगाम,

बीच सड़क पर कमर्शियल दुकानें – अतिक्रमण बेलगाम,

नगरपालिका मौन

शहडोल।।

शहर की ग्रामीण क्षेत्रें अब नगरपालिका की जद और सरहद बन चुकी हैं जहाँ कभी गाँव किं सड़कें थी वहाँ अब नगरपालिका की धमक है अतिक्रमण की चर्चा धनपुरी नगरपालिका में इन दोनों राजनैतिक विषय हो चुका है खैर अतिक्रमण की चर्चा नगरपालिका धनपुरी की जब हो ही रही है तो गोपालपुर रोड में बने दुकानों और मकानों की जाँच हो जाए तो शायद नगरपालिका धनपुरी में अतिक्रमण की तस्वीर और साफ हो जाएगी।
नगरपालिका धनपुरी में गोपालपुर रोड में स्कूल के आगे इन दिनों कुछ कामर्शियल दुकानें बनाई जा रही हैं जो न सिर्फ मुख्यमार्ग के हिस्से में है बल्कि अतिक्रमण की जद में हैं।
शहर की मुख्य सड़क इन दिनों विकास नहीं, अतिक्रमण की नई परिभाषा लिख रही है। जहां कभी आवागमन सुगम था, वहीं अब सड़क के मध्यभाग में तेज़ी से कमर्शियल दुकानें खड़ी की जा रही हैं। न खोखों की जगह, न फुटपाथ की—सीधे मुख्य मार्ग पर निर्माण, और वह भी खुलेआम।
स्थानीय लोग बताते हैं कि निर्माण कार्य बिना अनुमति व नक्शा पास कराए शुरू किया गया है, लेकिन अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का अभाव अधिकारियों की भूमिका पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।
व्यापारिक महत्व के इस मार्ग पर दुकानें उगने का सिलसिला रुका नहीं तो आने वाले दिनों में सड़क बाजार में बदल जाएगी। पैदल चलने वालों के लिए जगह कम, स्कूल व ऑफिस जाने वालों के लिए समय अधिक—स्थिति दिन ब दिन गंभीर होती दिख रही है।
सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या निजी लाभ के लिए रास्ते जनता से छीने जाएंगे? क्या शहर का विकास इसी दिशा में आगे बढ़ेगा?
यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो जल्द ही सड़क का अस्तित्व दुकानों की भीड़ में खो जाएगा।

Divya Kirti
Author: Divya Kirti

ये भी पढ़ें...

error: Content is protected !!